छत्तीसगढ़रायपुर

भिलाई के स्कंद आश्रम में 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति, राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। राज्यपाल रमेन डेका कल भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। महोत्सव अंतर्गत ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा एवं दम्पत्ति पूजा पश्चात् महापूर्णाहुति हुई।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts