छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 स्नातक और 3 डिप्लोमा कोर्स में मिलेगा मौका

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल है।
इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जांच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य सूचनाओं के प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल व्यवसाय आयोग (NCAHP) के मानकों के अनुरूप हैं।
स्नातक स्तर पर चिकित्सक सहायक (फिजिशियन एसोसिएट), स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, चिकित्सा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तकनीक, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर प्रौद्योगिकी, रेडिएशन थेरेपी तकनीक, डायलिसिस थेरेपी तकनीक, ऑप्टोमेट्री और चिकित्सीय प्रयोगशाला विज्ञान के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीक, डायलिसिस तकनीक और चिकित्सीय प्रयोगशाला तकनीक के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि पाठ्यक्रमवार पात्रता, अध्ययन की अवधि और अन्य विवरण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in⁠ पर जाएं। प्रवेश से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक शासकीय अधिसूचना का ही संदर्भ लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts