जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विवेक पाटले को थाना मनेंद्रगढ़ से थाना प्रभारी खड़गवां, राकेश साहू को थाना झगराखांड से थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ और रमेश कुमार जायसवाल को थाना खड़गवां से थाना प्रभारी झगराखांड भेजा गया है। वहीं निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को जिला यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब तक थाना प्रभारी पोड़ी के साथ जिला यातायात प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
इसी तरह निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम को साइबर सेल एमसीबी से थाना प्रभारी पोड़ी बनाया गया है। सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा को साइबर सेल एमसीबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक अमर सिंह अजगंजाम को एसडीओपी कार्यालय भरतपुर से थाना चिरमिरी, आरक्षक दीप नारायण तिवारी को रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ से थाना जनकपुर तथा आरक्षक मदन लाल राजवाड़े को थाना चिरमिरी से एसडीओपी कार्यालय भरतपुर से संबद्ध थाना जनकपुर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश 18 नवंबर 2026 का है।








