रायपुर

सीएम साय से मिले सिख समाज के प्रतिनिधि, 24 नवंबर के प्रकाश पर्व में शामिल होने का दिया न्योता

रायपुर (विश्व परिवार)। स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 24 नवंबर को आयोजित होने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) के मुख्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

गुरुनानक जयंती का प्रमुख आयोजन खालसा स्कूल परिसर में होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शबद कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल करेंगे।

कार्यक्रम के बाद संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। वहीं, रात 8 बजे से पुनः कीर्तन दीवान सजाया जाएगा, जो रात 11 बजे तक चलेगा। रात्रिकालीन कीर्तन दीवान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts