छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 150 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट बनाने की तैयारी, महापौर मीनल चौबे ने डुंडा में 10 एकड़ जमीन का किया निरीक्षण; इंटेकवेल और पाइपलाइन का भी लिया जायजा

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने प्रस्तावित 150 एमएलडी नवीन फिल्टरप्लांट के डुंडा स्थित शासकीय स्कूल के पास स्थल, जो कि लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाना प्रस्तावित है, का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने सम्बंधित अधिकारियों से पूछा कि नया फिल्टरप्लांट चालू होने से इसमें कितनी नई पानी टंकियां सप्लाई देने जुड़ेंगी और वर्तमान और पुराने फिल्टरप्लांट पर से कितनी पानी टंकियों का सप्लाई प्रेसर कम होगा।
महापौर मीनल चौबे ने इंटेकवेल खारून नदी में कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के पास लगभग 16 मीटर व्यास का इंटकवेल, जिसमें 33 केवी का सब स्टेशन एप्रोच ब्रिज के साथ बनाया जाना है एवं माना मुख्य नहर से प्राप्त होने वाली रॉ वाटर पाइप लाइन का निरीक्षण किया।
महापौर मीनल चौबे ने निरीक्षण के दौरान इंटेकवेल से दतरेंगा कान्दुल होते हुए डुंडा तक 1200 एमएम व्यास की 6.5 किलोमीटर पाइप लाइन को प्रत्यक्ष देखा और इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
महापौर मीनल चौबे ने डुंडा से संतोषी नगर चौक तक 1200 एमएम व्यास की क्लीयर वाटर 5.5 किलोमीटर पाइप लाइन का निरीक्षण किया और सभी रोड हेतु राज्य लोक निर्माण विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों से की एनओसी ( अनापत्ति प्रमाणपत्र ) की जानकारी अधिकारियों से मांगी।
महापौर मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम रायपुर के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू एवं कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र सहित सम्बंधित कंसल्टेट की तकनीकी टीम के सम्बंधित प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts