रायपुर

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का दीपावली मिलन समारोह

रायपुर (विश्व परिवार)। छ.ग.प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था रायपुर द्वारा शहीद स्मारक भवन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन का दिपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें संस्था के छ.ग.प्रदेश के प्रांतीय स्तर के सभी पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बेमेतरा,धमतरी, जांजगीर चांपा,सरगुजा, सूरजपुर आदि जिलो के अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुये। वरिष्ठ साहित्यकार गिरिश पंकज उपाध्याय ने अपने प्रेरक संबोधन में बताया कि हमारे पूर्वजो का अनुसरण कर हमें खादी के वस्त्र धारण करना चाहिए आज मै बहुत प्रसन्न हूं कि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार बाजारी ने खादी वस्त्र धारण किया है हम सभी को खादी वस्त्र पहनकर अपना जीवन सादगीमय हो यह शिक्षा हमारे पूर्वजो और गांधी जी से मिलती है। इतिहासकार द्वय रमेंद्रनाथ मिश्रा किशोर कुमार अग्रवाल द्वारा अपने उदबोधन में बताया हमारे छत्तीसगढ प्रदेश से बड़े बड़े क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुये एवं शेष स्वतंत्रता सेनानीयो ने अंग्रेज सरकार के कठोर कारावास यातनाये सही जिनके त्याग बलिदान से भारत देश को आजाद कराने का योगदान इतिहास में अविस्मरणीय रहेगा। वरिष्ठ समाजसेवी द्वय कैलाश रारा ललित मिश्रा ने भी अपने उदबोधन में वर्तमान छ.ग.प्रदेश के क्रांतकारी सेनानीयो का योगदान भूलाया नहीं जा सकता। संस्था के संरक्षक अरुण दुबे एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक ताम्रकार ने अपने ओजस्वी उदबोधन में बताया सरकार हमारी शासन प्रशासन स्तर पर लंबित मांग पर यथोचित कार्यवाही नहीं करती है तो हम सेनानी परिजन धरना-प्रदर्शन क्रमिक आमरण अनशन के सदैव तत्पर पर रहेंगे शासन प्रशासन से आग्रह है कि हमारी जायज मांग पर शीघ्र निर्णय लेवें। दिपावली मिलन के इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलो से आये साथियो ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रमेंद्रनाथ मिश्रा, गिरीश पंकज उपाध्याय, किशोर कुमार अग्रवाल,कैलाश रारा,ललित मिश्रा, सविता पाठक, अरुण दुबे, मुरली मनोहर खण्डेलवाल, सुनील कुमार बाजारी, सुरेश मिश्रा, डाक्टर अशोक ताम्रकार, बबिता नत्थानी, महेश वर्मा,पी संतोष नायडू, महेश दुबे ,अजय जैन अनिरुद्ध दुबे, मंगलसिंग, डाक्टर शिरीष शर्मा, शशि पांडे, रमेश मिश्रा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र जंघेल,धर्मेन्द्र पंड्या, राजेन्द्र कुमार उमाठे,परसराम अहीर, मुकेश बाबरिया, आशीषचंद्र शर्मा, बालकृष्ण मिश्रा, यतीश अरुणा चौबे कमलेश कुमार कोसरिया सूरजपुर बड़ी संख्या दूरस्थ जिलो से आये पुरूष महिला साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता नत्थानी द्वारा सभी उपस्थित साथियो के लिए आभार प्रकट किया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts