Blog

आरंग के भैंसा और भण्डारपुरी में बनेंगे नए स्कूल भवन, शासन ने 1.96 करोड़ रुपए किए स्वीकृत; मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से मिली सौगात

​आरंग (विश्व परिवार)। क्षेत्र की शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के नवीन मद अंतर्गत शासकीय शाला भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इस सूची में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के दो प्रमुख विद्यालयों – शासकीय हाई स्कूल भैंसा और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भण्डारपुरी को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सतत और अथक प्रयासों से मिली इस बड़ी सौगात के बाद पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह और हर्ष है।
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी के मांग पर ​शासकीय हाई स्कूल, भैंसा (ई-संवर्ग) नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए 75.23 लाख रुपये की स्वीकृत की गई है। वर्तमान में इस विद्यालय में 121 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और 4 शिक्षक पदस्थ हैं। नया भवन बनने से विद्यार्थियों को बैठने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा साथ ही ​शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, भण्डारपुरी (ई-संवर्ग) नवीन भवन निर्माण के लिए 121.16 लाख रुपये (1.21 करोड़) की राशि स्वीकृत की गई है। इस संस्थान में वर्तमान में 221 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और 8 शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जर्जर और कम पड़ते कमरों की समस्या से मिलेगी निजात
​लंबे समय से इन दोनों ग्रामों के विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त और आधुनिक कमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समितियों द्वारा इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब से मांग की गई थी। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विषय की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर लगातार पहल की, जिसके परिणामस्वरूप बजट 2026-27 में इन दोनों भवनों को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
​नवीन शाला भवनों की स्वीकृति मिलने से भैंसा, भण्डारपुरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों और पालकों, विद्यार्थियों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इन नवीन भवनों के निर्माण से आने वाले सत्रों में ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतर, सुरक्षित और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts