Blog

प्रकाश पर्व एवं देव दिवाली के पावन त्योहार पर अपने गृह ग्राम रेताल में आशा दीदीयों का सम्मान एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को कराया न्योता भोज

आरंग (विश्व परिवार)। स्थानीय सोनू पुस्तक के संचालक बृजेश कुमार अग्रवाल ने अपने गृह ग्राम रेताल ,भीमखोज खल्लारी जाकर आशा दीदी एवं सभी बच्चों को शासन के द्वारा निर्धारित अभिनव पोषक आहार योजना के अंतर्गत नेवता भोज का कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अपने पिताजी स्व कपिल नारायण अग्रवाल द्वारा प्रदत्त भूमि पर निर्मित आँगन बाड़ी केंद्र में छत्तीसगढ़ी महतारी के पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ l ग्राम प्रमुखों एवं अतिथियों का सम्मान बच्चों द्वारा गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया । तत्पश्चात बृजेश कुमार अग्रवाल एवं ग्रीष्मा अग्रवाल द्वारा आशा दीदीयों को श्री फल ,गुलदस्ता ,राजकीय मुद्रा से सम्मानित किया गया l नेवता भोजन में केला, सेव, राजगीर लड्डू , मुर्रा लड्डु, तीली लड्डू ,एवं प्रसादी सभी बच्चों एवं उपस्थित गणमान्य ग्रामीणों ने कियाl इस कार्यक्रम को गरिमा मय रूप में संचालित करने के लिए सुरेश पटेल, रोशन लाल साहू, प्रकाश चंद्राकर,मन्नू लाल,खोलबहरीन बघेल,मालती पटेल, सुकबती बारीहा ,पप्पू राम सबर, जागेश्वरी बारीहा ,उषाबाई ध्रुव , आद्या अग्रवाल, भव्या अग्रवाल एवं अन्य ग्रामीणों का अच्छा सहयोग रहा ।
स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोज पाकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने बृजेश अग्रवाल एवं परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts