देशनई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात तट पर नजर रख रहे थे चीन के 3 जासूसी सैटेलाइट, डिगंतारा की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन सैटेलाइट भारत के पश्चिमी तट पर लगातार नजर रख रहे थे. यह दावा भारतीय स्पेस सर्विलांस और इंटेलिजेंस कंपनी डिगंतारा की एक रिपोर्ट में किया गया है. सैटेलाइट की नजर खास तौर पर भुज, नलिया और जामनगर के आसपास के इलाकों पर थी. इन क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकाने, सैन्य सुविधाएं, बंदरगाह और रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी जैसी बड़ी व्यावसायिक संपत्तियां मौजूद हैं।
स्पेस सर्विलांस कंपनी दिगंतारा ने खुलासा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के चीन सैटेलाइट भारत के गुजरात तट की जासूसी कर रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन सैटेलाइट भारत के पश्चिमी तट पर लगातार नजर रख रहे थे. इन सैटेलाइट्स ने चार दिनों तक भुज, नलिया, जामनगर और रिलायंस रिफाइनरी की गतिविधियों पर नजर रखी. रिपोर्ट के मुताबिक, निंग्शिया-14, गाओफेन-11 और याओगान-30 सैटेलाइट्स भारत के पश्चिमी तट के ऊपर सक्रिय रहे। ये इलाके भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान महत्वपूर्ण थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य संघर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन निगरानी सैटेलाइट भारत की पश्चिमी सीमा पर नजर रख रहे थे. इनकी निगरानी का मुख्य केंद्र गुजरात का तटीय इलाका था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए. 9 मई- भारत ने 6 पाकिस्तानी सैन्य एयरबेस पर हमले किए।
पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 चीनी सर्विलांस सैटेलाइट चौबीस घंटे गुजरात तट पर निगाह गड़ाए बैठे थे. बाद में इस बात की पुष्टि भी हुई थी कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी।
डिगंतारा के विश्लेषण से इन चीनी सैटेलाइट्स की निगरानी गतिविधियों का पता चला है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन सैटेलाइट्स से जुटाई गई जानकारी चीन ने पाकिस्तान के साथ साझा की थी या नहीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts