- स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 में ‘सुशासन एवं गवर्नेंस चैंपियन’ श्रेणी में सम्मानित, ₹25,000 की पुरस्कार राशि से नवाजा गया
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 के समारोह में डिजिटल क्रिएटर शिवम शुक्ला को ‘सुशासन एवं गवर्नेंस चैंपियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। शासन, जनकल्याणकारी योजनाओं, सार्वजनिक नीतियों एवं विकास से जुड़े विषयों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में शिवम शुक्ला को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र तथा ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह सम्मान छत्तीसगढ़ में डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के प्रयासों की पहचान है।
शिवम शुक्ला सोशल मीडिया पर राजनीति, शासन, सरकारी नीतियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाते हैं। उनके कंटेंट का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नीतिगत पहलुओं को आम जनता के बीच सहज भाषा में प्रस्तुत करना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म को जनजागरूकता और सकारात्मक संवाद का माध्यम बनाना है।
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में डिजिटल क्रिएटर्स की भूमिका केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे जनहित से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिवम शुक्ला को मिला यह सम्मान इसी दिशा में उनके डिजिटल योगदान को मान्यता देता है।
इस उपलब्धि को डिजिटल माध्यम से सुशासन, जनजागरूकता और विकास से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।







