Home Election अंतिम दिन बस्‍तर के BJP के महेश कश्‍यप और कांग्रेस प्रत्याशी लखमा...

अंतिम दिन बस्‍तर के BJP के महेश कश्‍यप और कांग्रेस प्रत्याशी लखमा ने भरा पर्चा, दोनों पार्टियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

67
0
  • बस्तर लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को होगा चुनाव
  • कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बनाया उम्मीदवार

जगदलपुर(विश्व परिवार)लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्‍तर लोकसभा की सीट के लिए भाजपा उम्‍मीदवार महेश कश्‍यप और कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा ने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के समय दोनों पाटियों के दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। बस्तर लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

एक ओर बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश बघेल ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरन सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का, विधायक लखेश्वर बघेल की उपस्थिति में कवासी लखमा ने नामांकन दाखिल किया।

बस्तर लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को होगा चुनाव

इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन का पहला सेट जमा किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप आदि कई नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मौजूदा सांसद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार दीपक बैज का बस्तर से टिकट काटकर उन्हें कांकेर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने के भाजपा के बैदूराम कश्यप को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here