Home धर्म आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ ने किया थूवोनजी प्रस्थान

आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ ने किया थूवोनजी प्रस्थान

38
0

अशोक नगर समाज ने दी भावभीनी विदाई कल होगा दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी में आचार्य संघ का प्रवेश-विजय धुर्रा

अशोक नगर(विश्व परिवार) -राष्ट्रसंत आचार्य १०८ श्री विहर्ष सागर जी महामुनिराज, योगी धर्मवीर मुनि १०८ श्री विजयेश सागर जी, १०८ मुनि श्री विश्वहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी की ओर हो गया आज प्रातः काल की वेला में आचार्य संघ ने सुभाष गंज जैन मन्दिर से पार्श्वनाथ मन्दिर होते हुए निकट तीर्थ थूवोनजी की ओर कदम बढ़ा दिए आचार्य संघ को अशोक नगर समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई उपाध्यक्ष अजित वरोदिया प्रदीप तारई राजेन्द्र अमन मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा संयोजक उमेश सिघई थूवोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री राकेश अमरोद शैलेन्द्र दददा हेमंत टडैया आनंद गांधी सहित अन्य भक्तों ने शहर के बाहर जाकर भाव भीनी विदाई दी |
रास्ते में होगा मुनि संघ का रात्रि विश्राम सुबह होगा थूवोनजी प्रवेश- विजय धुर्रा जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि आचार्य श्री संघ की आहार चार्य आज सवोरी गांव में हो रही है आज रात्रि विश्राम ग्राम तारई में प्रस्तावित है कल प्रातः काल की वेला में आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी में मंगल प्रवेश होगा दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री विपिन सिंघई मंत्री विनोद मोदी राजेन्द्र हलवाई कोषाध्यक्ष सौरव वाझल आडिटर राजीवचन्देरी शैलेन्द्र दददा ने सभी से रविवार को दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी पहुंचने का निवेदन किया है थूवोनजी में मनाया जायेगा रंग पंचमी उत्सव जहां आचार्य श्री के सान्निध्य में रंगपंचमी महोत्सव मनाया जायेगा इस दौरान थूवोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के दरवार में सर्व प्रथम मंगलाष्टक होगा इसके साथ ही दीप प्रज्जवन चित्र अनावरण के साथ ही भगवान आदिनाथ स्वामी के अभिषेक एवं जगत कल्याण की कामना के लिए लिए आचार्य श्री के श्री मुख से महा वीजाक्षरो के साथ शान्ति धारा होगी तदउपरान्त आचार्य श्री के मंगल प्रवचनो का लाभ भी भक्तों को मिलेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here