दुर्ग

जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, मिला जनता का अपार स्नेह

दुर्ग  (विश्व परिवार) कल दुर्ग के लाड़ले विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनता का अपार स्नेह और प्रेम देखने को मिला। दूर-दूर से आए हजारों शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भैया जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके प्रति अपना विश्वास और स्नेह व्यक्त किया।

जनता का यह प्रेम, सम्मान और आत्मीयता देखकर मन अत्यंत प्रसन्न एवं भावुक हो उठा। भैया जी के प्रति लोगों का यह अटूट विश्वास उनकी निरंतर जनसेवा, सरलता और समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर 5 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं महिला मोर्चा की सभी बहनें सुबह से ही अतिथियों के स्वागत-सत्कार में पूरी निष्ठा के साथ खड़ी रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभी सम्माननीय अतिथियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आमजन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस अवसर को यादगार बनाया। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है
।बड़े भैया गजेन्द्र यादव जी को पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts