रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 13 मई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन , सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ दल्लीराजहरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव एवं ब्लॉक टिकट के प्राधिकार पर अवरोध या दुर्घटना के मामले में अवरूद्ध लाईन पर गाड़ियों के कार्य संचालन (एस. आर. 6.02.05)।, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं ओ एच ई फेलुअर के दौरान कंट्रोलर, टी पि सि, स्टेशन कर्मचारी तथा ट्रेन चालक के द्वारा बरती जानेवाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा कार्य क्षेत्र की संरक्षा एवं गर्मीकालीन सावधानियां, प्वाइंट्स एवं सिगनल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिगनल कर्मचारीयों के द्वारा बरती जानेवाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारों ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 85 लोगों ने भाग लिया।







