बिलासपुर (विश्व परिवार)। शहर के गांधी चौक स्थित अविनाश इलेक्ट्रॉनिक में लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मोपेड (एक्टिवा) सवार युवक ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा था। उसने दुकान संचालक से मोबाइल दिखाने की बात कही और बातचीत के दौरान मोबाइल लेकर फरार हो गया। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकान संचालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी दुकान के बाहर खड़े अपने साथी के साथ मोपेड पर सवार होकर मौके से भाग निकला। इस दौरान दुकान का कर्मचारी उन्हें पकड़ने उनके पीछे दौड़ा, लेकिन दोनों तेजी से भाग निकले। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सामने आए फुटेज में आरोपी मोबाइल लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।







