छत्तीसगढ़बालोद

काम के दौरान हादसा: बिल्डिंग से गिरा मिस्त्री, बिजली तार की चपेट में आकर मौत

बालोद (विश्व परिवार)। बालोद जिले के चिखलाकसा से दर्दनाक हादसा सामने आया है. सेंट्रिग कार्य करने के दौरान दो मंजिला बिल्डिंग से अचानक मिस्त्री गिर गया. नीचे गिरने के कारण वह बिजली पोल की तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में हुई है. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ठेकेदार के नीचे मिस्त्री सेंट्रिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान नियंत्रित खोकर दो मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया. मिस्त्री बिजली पोल के तार के चपेट में भी आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंच सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts