छत्तीसगढ़सरगुजा

NH-130 पर हादसा: रायपुर से UP जा रही कार खाई में गिरी, हालत गंभीर

सरगुजा (विश्व परिवार)। अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 स्थित कुंवरपुर मोड़ के पास मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। रायपुर से उत्तरप्रदेश जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक वाहन के अंदर ही फंस गया था। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला गया। घायल युवक की पहचान अभिषेक पांडे पिता अजय पांडे के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता भदोही, उत्तरप्रदेश बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह रायपुर के कबीर नगर में रह रहा था।
घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts