कवर्धा

संविधान दिवस पर सहसपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, भाषण-निबंध प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

सहसपुर  (विश्व परिवार)। शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती के. एस. परिहार ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी को संविधान का शपथ दिलाया गया।विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक भावना एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण गौरव जायसवाल, अंजू महोबिया डॉ ज्योति चंद्रवंशी , रूपेश वर्मा दीपक पटेल , डॉ खिलेश्वरी चंद्रवंशी , आभा जोशी ,आशीष वर्मा, काजल साहू , लक्ष्मीकांत वर्मा ,गिरधारी वर्मा हेमंत चंद्रवंशी तुषार ठाकुर अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts