रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई जिम्मेदारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का बीजेपी प्रभारी बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने स्मृति ईरानी को “चोट खाई हुई” और “घायल शेरनी” बताते हुए कहा है कि अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ आने के बाद वह किसे हटाती हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि “स्मृति ईरानी का वनवास खत्म हुआ है। चोट खाई हुई स्मृति ईरानी हैं, घायल शेरनी हैं। यहां आने के बाद किसको हटाती हैं, यह देखना होगा।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी चर्चा तेज हो गई है।
सिलेंडर के मुद्दे पर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी के पुराने चुनावी मुद्दों का जिक्र करते हुए गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर बैठी थीं और मोदी गारंटी के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही गई थी। बघेल के इस बयान को बीजेपी की चुनावी गारंटियों और महंगाई के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।







