रायपुर

एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के क्रियान्वयन हेतु बीरगांव नगर निगम परिषद की विशेष सामान्य सभा आयोजित

बीरगांव (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम बीरगांव मे विशेष सामान्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को SWM Rules 2026 (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेल द्वारा जनप्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में नियमों के प्रभावी संचालन हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
सामान्य सभा के दौरान विषय पर विस्तृत परिचर्चा भी की गई। सर्वसम्मति से अपने-अपने वार्डों में 4 बिन प्रणाली, 4 स्ट्रीट सेग्रीगेशन व्यवस्था, जनजागरूकता अभियान तथा कचरा मुक्त वार्ड बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में ज़ीरो वेस्ट इवेंट का भी आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिक निगम बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, एमआईसी सदस्य इकराम अहमद, उबारना दास बंजारे, संतोष साहू सहित सम्माननीय पार्षदगण तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts