छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री जनमन ऊर्जा योजना में छत्तीसगढ़ अव्वल नंबर पर – ऊर्जा सचिव रोहित यादव

  • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा
  • स्मार्ट मीटर एवं डिजीटल बिजली बिलिंग को लेकर भ्रांति दूर करने का प्रयास
  • बीपीएल परिवारों तथा शहरी लोगों को बिजली में सब्सिडी देने से करोड़ों का व्यय

रायपुर (विश्व परिवार) । प्रदेश के ऊर्जा एवं के्रडा विभाग के सचिव रोहित यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन ऊर्जा अभियान में हम देश में पहले नंबर पर हैं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हम 13वें पायदान पर हैं। राज्य मेंं विद्युत विभाग द्वारा बीपीएल किसानों तथा समाज के अन्य वर्गों को सुविधाजनक बिजली उपलब्ध कराने के लिए हमारा प्रयास जारी है।
आज यहां संवाद अटलनगर में आयोजित पत्रकारवार्ता में ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव ने बताया कि देश-प्रदेश में ऊर्जा विभाग के राज्य और केन्द्र की योजनाओं का विधिवत संचालन किया जाता है। केन्द्र की रूफ सोलर प्लांट योजना जिसे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नाम से जाना जाता है। इसमें उपभोक्ताओं को दो किलोवाट, तीन किलोवाट प्लांट लगाने पर सब्सिडी दिया जाता है। इसमें बैंका का महत्वपूर्ण योगदान है, पहले हम 18वें पायदान पर थे अब 13वें पायदान पर आ गए हैं। राज्य में बिजली विभाग द्वारा राज्य के सभी वर्गों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लिए सब्सिडी दी जा रही है जिस पर अलग अलग क्रम हैं। हमने इस कार्य के लिए स्थानीय युवाओं का सहयोग लिया है। जिसमें आठ सौ से अधिक युवा काम कर रहेँ हैं इसमें इनवर्टर, सोलर पैनल उपलब्ध कराया गया है जिसमें यह योजना निरंतर सफल हो रही है।
राज्य में कुल 65 लाख उपभोक्ताओं को दे रहे बिजली
प्रदेश के ऊर्जा सचिव ने बताया कि राज्य में बिजली के बिल मीटर सहित अन्य कार्यों को लेकर कई भ्रांतियां हैं। बिजली आम लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है इसलिए अखबार, सोशल मीडिया तथा अन्य क्षेत्रों में इसकी आलोचना होती रहती है, हम इसकी भ्रांतियों दूर करना चाहते हैं। राज्य में 15 लाख बीपीएल, 36 लाख घरेलु उपभोक्ता तथा हाईटेंशन लाईन और लोवर टेंशन लाइन के उपभोक्ता हैं। इस तरह कुल हमारे 65 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, प्रदेश में 9609 गांवों में विद्युतीयकरण किया गया है। 831 गांवों में सोलर से बिजली पहुंचाई जा रही है, हम बिजली विभाग के कमियों और खामियों को लेकर खुली चर्चा कराना चाहते हैं। जिसके चलते हमें लोगों का रिस्पान्स चाहिए।
जनमन योजना में छत्तीसगढ़ ने किया अच्छा काम
रोहित यादव ने बताया कि प्रदेश में जनमन के तहत अच्छा काम हो रहा है हम इसमें पहले नंबर पर हैं। प्रदेश में किसानों के लिए कई योजना लागू की जा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर जो भ्रांतियां व्याप्त हैं, उसे दूर किया जा रहा है। प्रदेश में रहने वाले संरक्षित आदिवासी परिवारों को बिजली दी जा रही है, जिसकी संख्या 7 हजार है।
किसानों के लिए कल्याणकारी योजना
राज्य में खुबचंद बघेल किसाना योजना के तहत 3 एचपी वाले किसानों को सब्सिडी दी जा रही है जिसमें विद्युत विभाग को 5 हजार 400 करोड़ रूपए की सब्सिटी देना पड़ रहा है। जिसमें 8 लाख किसान लाभांन्वित हो रहे हैं। एकल बत्ती कनेक्शन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है जिससे 596 करोड़ का खर्च आता है, इसके अलावा शहरी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ दिया जाता है। जिसमें 910 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार आता है।
ऊर्जा सचिव रोहित यादन ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। ट्रांसमीशन लॉस से भी विद्युत मंडल को घाटा होने का कारण बताया। इसके अलावा राज्य को विद्युत सबस्टेशन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का स्थान अच्छा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts