छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. रमन सिंह और वीणा सिंह को दी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह और वीणा सिंह सदैव स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहें तथा उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और आनंदमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts