छत्तीसगढ़रायपुर

वेदांता हादसे पर कांग्रेस का हमला: न्याय, जांच और मुआवजे की उठी मांग

रायपुर (विश्व परिवार)। वेदांता प्लांट हादसे को लेकर राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
कार्यक्रम में कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला, संगठन कार्यालय प्रभारी अमिताभ घोष सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि जनहित, मजदूरों के अधिकार और न्याय के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts