छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में कांग्रेस का जोरदार विरोध-प्रदर्शन, ED कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

धमतरी (विश्व परिवार)। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है, इसी के विरोध में धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का निष्पक्ष होना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक हल्की नोकझोंक भी हुई, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू समेत अन्य नेता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts