- श्रमणाचार्य पूज्य आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी मुनिराज ने गिरनार यात्रा को दिया मंगल आशीर्वाद
- कृष्णा नगर जैन समाज और विश्व जैन संगठन ने पूज्य आचार्य श्री संघ को गिरनार यात्रा में सानिध्य हेतु समर्पित किया श्री फल
दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली में कैलाश नगर से श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ का आज 15 जून 2026 को दिल्ली NCR ही नहीं अपितु देश के विभिन्न राज्यों से आयी भक्तों की विशाल भीड़ के साथ कृष्णा नगर भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
धर्म सभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कृष्णा नगर जैन समाज प्रबंधक समिति को 25 जून को गिरनार यात्रा आरंभ करने हेतु निवेदन करते हुए पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज से ससंघ सानिध्य हेतु विनती की।
संजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025 में भगवान नेमीनाथ निर्वाण दिवस पर गिरनार वंदना करने पूज्य आचार्य श्री ससंघ सानिध्य में बलबीर नगर से 101 दिवसीय 2200 किमी श्री नेमी गिरनार धर्म पद यात्रा का शुभारंभ होकर यात्रा निर्विघ्न पूरी हुई थी और जैन समाज के इतिहास में पहली बार लगभग 25000 लोगों ने वंदना की थी।
श्री संजय जैन ने बताया कि सहारनपुर में पूज्य आचार्य श्री गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद दिया था और 2026 में 1 लाख+ पार बंधुओं को गिरनार यात्रा के लिये मंगल आशीर्वाद दिया था।
कृष्णा नगर जैन समाज प्रबंधक समिति के प्रधान सतीश जैन, उपप्रधान राजेश जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, भंडारी श्री सुशील जैन और पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर गिरनार यात्रा की कृष्णा नगर से शुभारंभ करने और सकल समाज से 25 जून को उपस्थित होने का निवेदन किया।
कृष्णा नगर मंदिर कमेटी एवं पूज्य आचार्य श्री से निवेदन करने हेतु विश्व जैन संगठन के मंत्री मनीष जैन, सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन (नोएडा), अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन PNB और भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन एवं अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।







