रायपुर (विश्व परिवार)। सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 3 अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में रायपुर नगर निगम विद्युत विभाग ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत 5 करोड़ रूपये अनुदान अंतर्गत 80 लाख रूपये की लागत से 16-16 लाईट वाले 8 नए हाई मास्ट लाईट का शुभारम्भ नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन नन्ही बालिका कुमारी पुष्पा के करकमलों से बटन दबाकर करते हुए दूधिया रौशनी व्यवस्था की शानदार सौगात राजधानीवासियों को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष किशोर महानन्द, नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, जल विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना साहू, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद पुष्पा साहू, प्रदीप वर्मा, एल्डरमैन मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता अनूप खेलकर, सोनू सलूजा, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत संदीप शर्मा, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, सुश्री रुचिका मिश्रा एवं गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य दी.
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर को खेल गतिविधियों हेतु सुरक्षित रखे जाने कहा।
महापौर मीनल चौबे ने नवीन हाई मास्ट लाइट के संभावित विद्युत देयकों का नियंत्रण इसमें मीटर लगाकर और आयोजनकर्ता से लागत मूल्य लेकर करने कहा।
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नई हाईमास्ट लाइट लगने के बाद इसके विद्युत देयकों को मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यकता अनुसार उपयोग में लाकर नियंत्रण करने कहा।
छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रौशनी की व्यवस्था होने से यहां होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर समाज हित में नियंत्रण लग सकेगा.शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता ने बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में दूधिया रौशनी की शानदार सौगात देने पर वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि इससे यहां कानून का राज स्थापित हो सकेगा और असामाजिक तत्वों से नागरिकों को मुक्ति मिल सकेगी।







