कोरबा छत्तीसगढ़

जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि से हुई कोरबा में सिपेट केन्द्र की स्थापना

कोरबा (विश्व परिवार)। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी – सिपेट (पूर्व में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्लास्टिक्स एवं पालमर इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे एक अग्रणी संस्थान है जो कि शैक्षणिक (Academics),कौशल विकास (Skill Development), प्रौद्योगिकी सहायता सेवाओं (Technical Support Services) और अनुसंधान एवं विकास (R&D) सेवाओं के लिए पूरी तरह से विकसित एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है। सिपेट भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा पाठ्यक्रम और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने तथा प्रौद्योगिकी के साथ-साथ उद्योगों को तकनीकी सहायता सेवाएं प्रदान करने हेतु कोरबा शहर के क्षेत्र एजुकेशन हब, स्याहीमुड़ी, ब्लॉक-कटघोरा, पोस्ट-कटघोरा, कोरबा-495445, छत्तीसगढ़ में एक नया विस्तार केंद्र सितम्बर2018 में स्थापित किया गया। छत्तीसगढ़ सरकारद्वारा कोरबा शहर में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि कोरबा के माध्यम सेसिपेट केन्द्र की स्थापना हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत शैक्षणिक परिसर, एजुकेशन हब, स्याहीमुडी, जमनीपाली, कोरबा में कुल 18.20 एकड़ भूमि व निर्मित भवन के साथ साथ संयंत्र एवं तकनीकी बुनियादी ढांचे मशीनरी, लैब उपकरण, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, फर्नीचर और फर्निशिंग
आदि के निर्माण के लिए तथा परियोजना अवधि के दौरान संस्थान के आवर्ती व्यय हेतु 25 करोड़ राशि दिया गया।
सिपेट को भवन सौंपने और अधिग्रहण के बाद परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रम और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम की आवश्यकता के अनुसार तकनीकी बुनियादी ढांचे की स्थापना की गई । सिपेट कोरबा संस्थान शैक्षणिक सत्र 2019-20 से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली से अनुमोदन मिलने के पश्चात डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीपीटी) और डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीपीएमटी), 3 वर्षीय दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। सत्र 2019-20 से अभी तक कुल लगभग 392 विद्यार्थियों ने डिप्लोमा सम्पन्न कर विभिन्न कंपनियों व उद्योगों मे सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त किया है । सिपेट के दोनों डिप्लोमा पाठ्यक्रम राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) द्वारा मान्यता प्राप्त है ।
इसी प्रकार सिपेट कोरबा राज्य सरकार, केंद्र सरकार व विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) द्वारा प्रायोजित समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े बेरोजगार युवक युवतियों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा सीएसआर योजनान्तर्गतनिशुल्क आवासीय/ गैर आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रहा है एवं प्रशिक्षणार्थियों को देश भर के विभिन्न उद्योगों में सफलतापूर्वक रोजगार मुहैया करा रहा हैं। सिपेट कोरबा जिले व सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, आई टी आई तथा पालीटेक्निक जैसे तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए प्लास्टिक्स पैकिजींग सिंगगल यूस प्लास्टिक्स , प्लास्टिक्स वेस्ट मनेजमेंट जैसे विषय पर विभिन्न कार्यशाला व कौशल उन्नयन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करता रहता है। इन गतिविधियों के अलावा, सिपेट कोरबा संस्थान उद्यमियों को नए प्लास्टिक उद्योग स्थापित करने, जॉब वर्क और प्री-डिलिवरी निरीक्षण आदि के लिए तकनीकी परामर्श प्रदान करने के माध्यम से उद्योगों को तकनीकी सहायता सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts