कवर्धाछत्तीसगढ़

आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, कवर्धा में हड़कंप

कवर्धा (विश्व परिवार)। व्यापारी योगेश जैन और उनके परिवार के द्वारा सामूहिक रूप से जहर सेवन करने की घटना के विरोध में कवर्धा के व्यापारिक संगठन लामबंद हो गए हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने इस मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। संगठन के जिला अध्यक्ष दीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि आर्थिक प्रताड़ना और धमकियों के कारण पूरा परिवार मौत के मुहाने तक पहुंचा है, इसलिए पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए।
क्या हैं पूरा मामला
कबीरधाम जिले के व्यापारी योगेश जैन ने 14 और 15 अप्रैल की दरमियानी रात अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खा लिया था। घटना की सूचना उन्होंने खुद रात 3 बजे अपने भाई को दी, जिसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति काफी नाजुक थी और वे खून की उल्टी कर रहे थे। वर्तमान में योगेश और बच्चों की हालत में सुधार है, लेकिन उनकी पत्नी की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
जांच में बड़ा खुलासा
सिटी कोतवाली पुलिस को जांच के दौरान मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें में साल 2021 से चल रहे 5 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद और दूसरी पार्टी द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकियों का विस्तार से उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक दबाव और प्रताड़ना ही इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण नजर आ रहा है। फिलहाल पीड़ितों के बयान दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति और बच्चों की हालत में सुधार, पत्नी की स्थिति गंभीर
इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन जैन के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य खून की उल्टी कर रहे थे और स्थिति काफी नाजुक थी। फिलहाल योगेश जैन और उनके दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनकी पत्नी की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
सुसाइड नोट में 5 करोड़ रुपये के लेन-देन और धमकियों का जिक्र
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना परिजनों से मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें व्यापारी द्वारा लिखे गए तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। नोट में 5 करोड़ रुपये के लेन-देन और धमकियों का जिक्र किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और पीड़ित के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts