रायपुर

जीके इलेक्ट्रिक ने किया एडवाइजरी बोर्ड का गठन,ऑटोमोबाइल जगत के दिग्गज विजय चांदोरिकर और अभिजीत जोशी का किया स्वागत

रायपुर (विश्व परिवार)। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने एडवाइजरी बोर्ड के गठन की आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के दो बड़े और अनुभवी दिग्गजों, विजय चांदोरिकर और अभिजीत जोशी का संस्थापक सदस्यों के रूप में गर्मजोशी से स्वागत किया है।

जीके इलेक्ट्रिक के चेयरमैन अमर पारवानी की अध्यक्षता में गठित यह बोर्ड, कंपनी के आगामी विस्तार, प्रोसेस डिसिप्लिन और लोकल माार्केट में स्थिति मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन और विजन प्रदान करेगा।

विजय चांदोरिकर के पास ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे ‘फिएट सुंदरम ऑटो फाइनेंस’ के प्रेसिडेंट एवं सीईओ के रूप में ऑटो फाइनेंस कंपनियों का नेतृत्व कर चुके हैं तथा ‘फिएट इंडिया’ में सेल्स एवं मार्केटिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पिछले दो दशकों में उन्होंने भारत, मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया में ऑटो मैन्युफैक्चरिंग जाएंट्स को बिजनेस मैनेजमेंट, कमर्शियल ऑपरेशंस और प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया है।

अभिजीत जोशी को तीन दशकों से अधिक का ऑटोमोटिव अनुभव है। उन्होंने टाटा मोटर्स, फोर्ड इंडिया और फिएट इंडिया जैसे बड़े ऑटो ब्रांड्स में प्रमुख जिम्मेदारियां निभाई हैं। एम.एस. यूनिवर्सिटी, वडोदरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले श्री जोशी एक सफल ऑटोमोटिव कंसल्टिंग फर्म के को-फाउंडर भी रहे हैं, जिसका बाद में एक ग्लोबल कंसल्टेंसी ने अधिग्रहण कर लिया था। वर्तमान में वे ‘लर्नटेक कंसल्टिंग’ का संचालन कर रहे हैं, जो स्ट्रेटेजिक कैपेसिटी बिल्डिंग, प्रोसेस डिजाइन और सेल्स मैनेजमेंट पर केंद्रित है।

कंपनी नेतृत्व के विचार

“हमारा परिवार पिछले छह दशकों से ऑटोमोबाइल बिज़नेस से जुड़ा हुआ है। हमने काम करते हुए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस से बहुत कुछ सीखा है। जीके इलेक्ट्रिक की छत्तीसगढ़ से बाहर भी पहुंच व्यापक बनाने के लिए, तो हमें लगा कि हमें ऐसे दिग्गजों का मार्गदर्शन लेना चाहिए जिन्होंने बड़े-बड़े कारोबार खड़े किए हैं और उन्हें दिशा दी है। यही कारण है कि हमने इस एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया है…”

अमर पारवानी, चेयरमैन, जीके इलेक्ट्रिक

“हमने बहुत तेजी से सफलता प्राप्त की है और हमारा लक्ष्य इसे और बड़े स्तर पर ले जाने का है। इस विस्तार को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए हमें ऐसे प्रोसेस और सिस्टम की आवश्यकता है, जो भविष्य के बड़े पैमाने को भी संभाल सकें। विजय जी और अभिजीत जी ने अपने करियर में ऑटो कंपनियों को इसी मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है।”

पुनीत पारवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, जीके इलेक्ट्रिक

“जीके ग्रुप ने जो कर दिखाया है, वैसा प्रयास बहुत कम लोग कर पाते हैं। आमतौर पर सफल डीलर्स, डीलर ही बने रहते हैं। लेकिन इस ग्रुप ने बाज़ार की नब्ज़ को समझा, उस कमी को पहचाना जिसे कोई नहीं समझ पा रहा था और खुद अपना ई व्हीकल बनाने का निर्णय लिया, और तब तक डटे रहे जब तक सफलता नहीं मिल गई। अब अगला कदम इसे पूरे भारत में ले जाना है, और मुझे इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।”

विजय चांदोरिकर, सदस्य, एडवाइजरी बोर्ड

“जीके इलेक्ट्रिक ने एक मिसाल कायम की है—छत्तीसगढ़ की संभावनाओं और मार्केट को समझते हुए एक असली इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड खड़ा किया है। अब इसे एक राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में तब्दील करना है। इस अभियान से जुड़कर मुझे बहुत प्रसन्नता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts