रायपुर

भारी बारिश से बिरगांव के कई वार्ड जलमग्न, निगम ने शुरू की राहत और जल निकासी कार्रवाई

रायपुर (विश्व परिवार)। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेटल पार्क, रावाभाठा, उरकुरा और उरला सहित कई इलाकों में सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने राहत और जल निकासी कार्य तेज कर दिए हैं। एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने निगम अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था में तेजी लाने और आवश्यक स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इकराम अहमद ने बताया कि जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए निगम की टीम लगातार मैदान में काम कर रही है। नालों और नालियों की सफाई के साथ जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों से पानी शीघ्र निकाला जा सके और नागरिकों को राहत मिल सके।

नगर निगम ने लोगों से भी अपील की है कि बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts