दुर्ग

पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, हितग्राहियों में खुशी

  • प्रधानमंत्री आवास योजना: कम कीमत में शानदार घर, लॉटरी से हुआ चयन
  • महापौर अलका बाघमार ने निकाली लॉटरी, 16 हितग्राहियों को मिला आवास
  • सीनियर सिटीजन को ग्राउंड फ्लोर में प्राथमिकता, निष्पक्ष प्रक्रिया से आवंटन

दुर्ग (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में सरस्वती नगर एवं मां कर्मा बोरसी स्थित AHP घटक के तहत निर्मित आवासों का आज पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया।

निगम द्वारा निर्मित ये आवास कम कीमत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण रूप से आबाद करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आवास प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों द्वारा लगातार आवेदन किए जा रहे हैं तथा प्रत्येक माह लॉटरी के माध्यम से निष्पक्ष चयन किया जाता है।
आज की लॉटरी प्रक्रिया में सरस्वती नगर के 9 एवं मां कर्मा बोरसी के 7 आवासों हेतु कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए थे।

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में लॉटरी निकालकर आवासों का आवंटन किया।
इस दौरान सीनियर सिटीजन एवं गंभीर बीमार हितग्राहियों को प्राथमिकता देते हुए ग्राउंड फ्लोर के आवास प्रदान किए गए, वहीं अन्य हितग्राहियों को लॉटरी के अनुसार आवास आवंटित किया गया। हितग्राहियों ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

महापौर श्रीमती बाघमार ने बताया कि संपूर्ण राशि जमा करने के पश्चात हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता संजय ठाकुर, संभव जैन,CLTC टिकेश्वर साहू,दीपक संचेती, सचिन ताम्रकार, हिमांशु बेलेंद्र, सहित निशा बालवे व टीम एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts