छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कांग्रेस-AAP समेत कई दलों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की उठाई मांग

रायपुर (विश्व परिवार)। देश में वोट चोरी के खिलाफ INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद विधानसभा, लोकसभा के चुनाव में वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी, लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया, प्रदर्शन के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। हाल में INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, आप एवं सिविल सोसाइटी के बुद्धिजीवी वर्ग के नागरिक शामिल हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts