छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना ने सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्‍नयन में जीता गोल्‍ड अवार्ड

किरंदुल (विश्व परिवार)। बैलाडीला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स को सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्‍नयन श्रेणी के लिए गोल्‍ड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है। दिनांक 13.05.2026 को होटल रेडिसन ब्‍लू, द्वारका, नई दिल्‍ली में ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा 12वें सीएसआर इंडिया अवार्ड,2026 का भव्‍य पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्‍य अतिथि कमलेश्‍वर शरण, अध्‍यक्ष एवं सीईओ, ग्रीनटेक फाउंडेशन तथा एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जगदीशचंद्र शास्‍त्री भामीडीपाटी, अधिशासी निदेशक तथा डा.प्रोफेसर आर.के.दुबे, भूतपूर्व सीएमडी, केनरा बैंक उपस्थित थे। इस दौरान समारोह में बीआईओएम, किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स को सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्‍नयन श्रेणी के लिए गोल्‍ड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। परियोजना की ओर से यह अवार्ड के.पी.सिंह, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) और सुखराम गावडे, प्रबंधक (सिवि‍ल) सीएसआर ने ग्रहण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्‍नयन के क्षेत्र में किरंदुल परियोजना को मिली इस उपलब्धि के लिए भविष्‍य में भी कार्य करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts