छत्तीसगढ़रायपुर

असम-बंगाल में बढ़त, रायपुर BJP दफ्तर में जश्न और आतिशबाजी

रायपुर (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) असम और पश्चिम बंगाल में मजबूत बढ़त बनाए हुए है। वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त के बीच राजधानी रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
बता दें कि जैसे-जैसे चुनावी रुझानों में BJP के पक्ष में बढ़त की खबरें सामने आईं, वैसे-वैसे एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई और जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। परिसर में लगातार आतिशबाजी भी की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी जल्द ही एकात्म परिसर पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह देखा जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts