Blog

ज्योति से ज्योति जलाते चलो सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष

(विश्व परिवार)| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ज्योति से ज्योति जलाने की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। डॉ नीलाजना जैन ने बताया की अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियों को याद करना नहीं बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर भविष्य के भारत के निमणि में अपना योगदान देना। इस अवसर पर विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने दीपक जलाकर सेवा सदभाव, एकता और राष्ट्र निर्माण को सुद्धढ करने का संकल्प लिया। विगत वर्षों में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, विज्ञान, तकनीक स्वास्थ्य शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन 25 वर्षों की यात्रा में कोरोना महामारी एक ऐसी चुनौती रही, जिसने पूरे विश्व को प्रभावित किया महामारी के कठिन दौर में देशवासियों ने धैर्य, अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। स्वास्थ्यकर्मियों, वैज्ञानिकों सुरक्षाकर्मियों सामाजिक संगठनों और असंख्य सेवाभावी लोगों ने मिलकर इस संकट का सामना किया। कोरोना के विरुद्ध वैक्सीन विकसित करने और बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है|

पिछले 25 वर्षों की यात्रा ने सेवा से लेकर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास तक प्रशस्त किया है। आज भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के साथ आगे बढ़ रहा है।

सेवा संकल्प अभियान का संदेश है कि राष्ट्र ही प्रगति केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक के योगदान और सहभागिता से संभव है | कार्यक्रम में शाला विकास समीति के अध्यक्ष श्री संजय यादव पूर्व अध्यक्ष रानू धनकर ,पूर्व पार्षद भूपेन्द्र बेलचंदन, पार्षद परमेश्वर, राहुल संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशिकला वर्मा, उषाकिरण कौशिक , ज्योति वर्मा, अमृता यादव, अनिता ठाकुर संतज्ञानेश्वर मरकाम , तृप्ति भारती ,रेखा साहू , आकाश बंजारे, धनेश यादव ,तक्षक बरेठ वीणा बछोर , महेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे|

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts