छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर निगम जोन-7 का बड़ा फैसला, हर शनिवार चलेगा विशेष सफाई अभियान

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 कार्यालय में जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, दीपक जायसवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, मीना ठाकुर रोनिता प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू सहित कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस सहित नगर निगम जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा एवं विचार – विमर्श किया।
बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों की सहमति पर प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक वार्ड के 5 सफाई कामगारों कुल 35 सफाई कामगारों की विशेष सफाई गैंग को जोन अंतर्गत एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम करने वार्डवासियों को जागरूक बनाने एमएमयू स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्णय लिया गया. वार्डो में जलभराव की समस्या को दूर करने लगातार सफाई करवाने वार्डों में विकास कार्यों को गतिमान करने पर चर्चा की गयी. कार्यादेश के बाद भी विकास कार्य नहीं करने वाले सम्बंधित ठेकेदारों को नियमानुसार नगर निगम की काली सूची में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया।
जोन 7 के सभी वार्डों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमनुकूल कड़ाई से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
जोन 7 के वार्डो में राजस्व आय को बढ़ाने चर्चा की गयी. विज्ञापन बोर्ड लगाने सर्वे में चिन्हित स्थानों पर नगर निगम को राजस्व आय हेतु विज्ञापन बोर्ड लगाने पर सहमति बनी. आमानाका वेंडिंग जोन को किसी बड़ी विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से विकसित करने, जोन 7 क्षेत्र के वेंडिंग जोन में किसी एक वेंडिंग जोन को सीएसआर मद के माध्यम से विकसित करने जोन के सभी वार्डो में स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे शीघ्र करवाने पर सहमति बनी. सीएन्ड डी वेस्ट, ग्रीन नेट, सड़क बाधा, गन्दगी पर नियमानुसार जुर्माना लेकर निगम जोन 7 की राजस्व आय में वृद्धि करने पर चर्चा कर उस पर आवश्यक नियमावली अनुसार कार्रवाई करने सहमति बनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts