छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई टीमें आग बुझाने में जुटीं

दुर्ग (विश्व परिवार)। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts