बिलासपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना सेक्शन के मध्य ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जायेगा । जिसके फलस्वरूप दिनाँक 16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था जिसे संशोधित किया गया है, अब उक्त तिथियों में (16 से 19 जुलाई 2026 तक) अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व्हाया *मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल* मार्ग होकर बिलासपुर आयेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।







