जांजगीर-चांपा

पामगढ़-शिवरीनारायण क्षेत्र में भालू का मूवमेंट, वन विभाग अलर्ट

जांजगीर-चांपा (विश्व परिवार)। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से वन्यजीवों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है. पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत महानदी किनारे देवरघटा खरगहनी जंगल के बाद मंगलवार को जंगली भालू भटक कर तुस्मा गांव आ पहुंचा है. बताया जा रहा है कि वह भोजन की तलाश में बलौदा बाजार क्षेत्र के जंगल से निकलकर आया हुआ है. अब फिर से वापस जाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ग्रामीणों की भीड़ के कारण वह फिर से गांव मे आ गया है. एक वीडियो में गांव के कुत्ते उसे दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, तनौद के आसपास सोमवार शाम लोगों ने भालू देखे जाने की जानकारी आई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला पहुंचा और भालू को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के सरपंचों ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई। अब तुस्मा गांव में भालू के देखे जाने के बाद वन विभाग की उड़नदस्ता टीम शिवरीनारायण क्षेत्र में अलर्ट कर रही है।

चांपा वन परिमंडल के एसडीओ एच शर्मा ने कहा कि चार पांच दिनों से पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र मे भालू दिखने की सूचना मिली है. मुनादी करा कर ग्रामीणों को भालू से सचेत रहने के लिए अपील की जा रही है. भालू अपने स्थान जाने की जद्दोजहद में है. वन विभाग भालू को मूल जंगल मे भेजने का प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts