रायपुर

सड्डू में शुरू हुआ न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड, मिठास के साथ प्रीमियम स्वाद का नया ठिकाना

रायपुर (विश्व परिवार)। शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता के लिए पहचान बना चुके न्यू देहली स्वीट्स (NDS) ने अपनी मिठाइयों की श्रृंखला को नया विस्तार देते हुए रायपुर के सड्डू में न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड (NDS GOLD) की शुरुआत की है। यह NDS श्रृंखला का 16वां आउटलेट है। संस्थान के अनुसार, NDS GOLD में प्रीमियम मिठाइयों के साथ मल्टी-क्यूज़ीन फूड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

2011 से जारी है मिठास का सफर

न्यू देहली स्वीट्स की शुरुआत 11 मार्च 2011 को रायपुर से एक छोटे प्रयास के रूप में हुई थी। संस्थान के सूत्रधार अशोक ऋषि ने करीब दो दशक पहले इस ब्रांड का सपना संजोया था, जिसे उनके पुत्र अभिनव ऋषि, पुत्रवधु नीतू ऋषि और पुत्री साक्षी ऋषि के सहयोग से विस्तार मिला। आज NDS के आउटलेट दो राज्यों में संचालित हो रहे हैं और जल्द ही तीसरे राज्य में विस्तार की तैयारी है।

संस्थान का कहना है कि ‘House of Purity’ के मूल मंत्र के तहत शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता पर लगातार ध्यान दिया गया है। इसी के चलते ग्राहकों का भरोसा NDS के साथ मजबूत हुआ है।

वजन और गुणवत्ता में पारदर्शिता पर जोर

NDS प्रबंधन के अनुसार, मिठाइयों के स्वाद के साथ-साथ वजन और गुणवत्ता में भी पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाती है। ग्राहकों को निर्धारित वजन के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने को संस्थान अपनी प्रमुख विशेषताओं में शामिल करता है।

दो राज्यों में 15 आउटलेट का नेटवर्क

वर्तमान में NDS के 15 आउटलेट रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, चांपा और भुवनेश्वर में संचालित हो रहे हैं। रायपुर में शंकर नगर, समता, शैलेंद्र नगर, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा और डीडीयू नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसके आउटलेट हैं।

शंकर नगर स्थित NDS के साथ NDS Cafe भी संचालित है, जहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल व्यंजन उपलब्ध हैं।

NDS GOLD में प्रीमियम मिठाइयों के साथ मल्टी-क्यूज़ीन फूड

न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड को संस्थान ने अपनी 15 शाखाओं से मिले अनुभव का नया रूप बताया है। यहां प्रीमियम श्रेणी की मिठाइयों के साथ ब्रेकफास्ट से डिनर तक मल्टी-क्यूज़ीन फूड की सुविधा उपलब्ध होगी।

NDS GOLD में मिठाइयों और नमकीन के अलावा स्नैक्स, चाट, बेकरी और ड्रायफ्रूट्स की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। विशेष फूड कैनोपी के जरिए छोले-भटूरे, साउथ इंडियन व्यंजन, चाट, समोसा और कचौड़ी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ भी ग्राहकों को परोसे जाएंगे।

संस्थान के मुताबिक, सड्डू में NDS GOLD का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। इसके बाद बड़े स्तर पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। NDS परिवार ने ग्राहकों के निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी बेहतर स्वाद और गुणवत्ता के साथ सेवा जारी रखने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts