छत्तीसगढ़सूरजपुर

अखबार हॉकर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बिश्रामपुर (विश्व परिवार)। सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सूरजपुर जिले के बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव स्थित आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। लटोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नवागढ़, अंबिकापुर निवासी जगराज पिता स्वर्गीय अमरसाय विश्वकर्मा (40) पिछले डेढ़ दशक से पेपर वितरण और सेंट्रिंग मिस्त्री के हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह लटोरी गांव से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव के पास आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी की मच्र्युरी में रखवाया। स्वजन के पहुंचने पर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया और अंतिम संस्कार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts