छत्तीसगढ़रायपुर

रावतपुरा फेस-2 में 40 मकानों को नोटिस, निगम ने बुलडोजरों के साथ शुरू की कार्रवाई

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है।
40 मकानों को थमाया गया नोटिस
जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था. इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है।नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है।
पुलिस की मौजूदगी में निगम की कार्रवाई
निगम अमला करीब एक दर्जन बुलडोजर के साथ पहुंचा हुआ है. अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं।निगम की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts