छत्तीसगढ़

चातुर्मास के पावन अवसर पर रावतपुरा सरकार के दर्शन कर पुरन्दर मिश्रा ने लिया आशीर्वाद

  • सागर के वेदांती आश्रम में रावतपुरा सरकार से मिले विधायक पुरन्दर मिश्रा, सपत्नीक लिया आशीर्वाद
  • संतों का सान्निध्य जीवन को देता है नई दिशा : पुरन्दर मिश्रा

सागर (विश्व परिवार)। पवित्र चातुर्मास के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के सागर स्थित वेदांती आश्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक पहुंचकर पूज्य रावतपुरा सरकार के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने पूज्य रावतपुरा सरकार से आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य और उनके आशीर्वचन जीवन को नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सेवा की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि चातुर्मास भारतीय सनातन परंपरा में आत्मचिंतन, साधना, सेवा और आध्यात्मिक उन्नयन का विशेष पर्व है। इस पावन अवधि में संत-महात्माओं का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। पूज्य रावतपुरा सरकार का सान्निध्य सदैव समाज को धर्म, संस्कार, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की परंपराएं हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक एकता का आधार हैं। संतों के मार्गदर्शन से समाज में सेवा, संस्कार और परोपकार की भावना और अधिक मजबूत होती है।
इस दौरान सपत्नीक पूज्य रावतपुरा सरकार के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने स्वयं को धन्य महसूस किया और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts