छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का छापा, दो ठिकानों से 1.46 लाख रुपये के पटाखे जब्त; 3 आरोपी जेल भेजे गए

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दो अलग-अलग इलाकों में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने और भंडारण का खेल चल रहा था. इन ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए हैं।
पहली कार्रवाई नगरी क्षेत्र की है, यहां ग्राम फरसिया में एक घर में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों को बेचने के लिए रखा गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अलग-अलग कंपनियों के करीब एक लाख 30 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए गए. विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
मगरलोड थाना क्षेत्र में भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार किराना स्टोर में अवैध रूप में पटाखा भंडारण किया गया था. भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार एवं किराना स्टोर पर पुलिस टीम ने दबिश दी. एक कार्टून में अलग-अलग कंपनियों के 16 हजार 500 रुपये के पटाखा जब्त किया गया।
फिलहाल 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts