छत्तीसगढ़रायपुर

पॉवर कंपनी ई-ऑफिस क्रियान्वयन में डिस्ट्रीब्यूशन (एच आर) श्रेष्ठ , सम्मान

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मानव संसाधन विभाग को ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र तथा रनिंग शील्ड प्रदान की गई। यह सम्मान पॉवर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) राजेंद्र प्रसाद को प्रदान किया।

पावर कंपनी मुख्यालय स्तर पर 1 जनवरी 2026 से ई-ऑफिस से कार्यालयीन कार्य अनिवार्य किया गया है। मानव संसाधन विभाग ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 3,372 फाइलों एवं 15,494 रिसीट का ई-ऑफिस के माध्यम से संपादित किया। विभाग के इस प्रदर्शन को कार्यालयीन कार्यों में डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने और कार्यप्रणाली में दक्षता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।
इसी प्रकार ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन का सफल क्रियान्वयन के लिए उप महाप्रबंधक श्रीमती मल्लिका बेक एवं सहायक प्रबंधक सुश्री मीनल पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक भीम सिंह कंवर, राजेश कुमार शुक्ला एवं एस.के. कटियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts