राजनंदगांव

डोंगरगांव नगर पालिका द्वारा दुकान प्रीमियम की लंबित राशि न जमा करने पर दुकान क्रमांक 22 सील, 1 दुकानदार ने जमा किया ₹7 लाख का चेक

डोंगरगांव (विश्व परिवार)। नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा नगर के हाट बाजार व्यावसायिक क्षेत्र में दुकान प्रीमियम की लंबित राशि जमा न करने वाले बकायादारों के विरुद्ध आज सख्त कार्रवाई की गई।

अध्यक्षा अंजू त्रिपाठी के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में राजस्व टीम द्वारा बकायादार दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा न करने पर नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों एवं नीलामी शर्तों के अंतर्गत हाट बाजार स्थित दुकान क्रमांक 22 को सील बंद किया गया। वहीं 1 दुकानदार द्वारा बकाया प्रीमियम राशि के रूप में ₹7 लाख का चेक नगर पालिका में जमा किया गया।

अध्यक्षा अंजू त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका के विकास कार्यों हेतु राजस्व वसूली अत्यंत आवश्यक है। जिन दुकानदारों ने प्रीमियम/किराए की राशि जमा नहीं की है, वे 7 दिवस के भीतर नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर बकाया राशि जमा कर अपनी दुकान सील मुक्त करा सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात भी राशि जमा न करने पर दुकान आवंटन निरस्त कर नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर कर/प्रीमियम जमा कर नगर विकास में सहयोग करें। इसके उपरांत दुकानों के लंबित अनुबंध एवं बिना आवंटन कब्जा किए गए दुकानों के संबंध में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts