रायपुर

स्वर्णकार समाज की स्वर्णकला बोर्ड की मांग को लेकर महत्वपूर्ण पहल

रायपुर (विश्व परिवार)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से स्वर्णकार समाज के वरिष्ठजनों एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।इस अवसर पर स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग से संबंधित पूर्व में प्रस्तुत किए गए सभी आवेदन एवं दस्तावेज सौंपे गए। इनमें अमित शाह , केंद्रीय गृह मंत्री की अनुशंसा, पूर्व में सहयोग केंद्र में दिए गए आवेदन, तथा माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दिए गए आवेदन और संबंधित समाचार-पत्रों की कटिंग की प्रतियां शामिल थीं।

प्रतिनिधिमंडल ने पुनः आग्रह एवं निवेदन किया कि छत्तीसगढ़ में स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को आगे बढ़ाने तथा स्वर्णकार समाज के कारीगरों के हित में स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग पर शीघ्र पहल की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts