छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में रफ्तार का कहर! हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को ट्रेलर ने कुचला

बिलासपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर स्थित छोटू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हाईवे पर काम कर रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
ट्रेलर की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान महिमा कोसले के रूप में हुई है। वह नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव के कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान मौत बनकर आए ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बजरी से लदा ट्रेलर भी पलट गया। वाहन का नंबर BR-03GC-9045 है। आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही किसी प्रकार के संकेतक या बैरिकेड्स लगाए गए थे।
मुआवजे की मांग
मृतका के परिजन प्रीतम कोसले ने बताया कि महिमा कोसले उसके भाई की पत्नी थी। वह एनएच प्रशासन द्वारा कराए जा रहे कार्य में मजदूरी करने आई थी। शनिवार को भी वह हाईवे पर काम कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने सरकार और एनएच प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts