भिलाई

आयुक्त ने किया विभिन्न कार्यो का समीक्षा- दिए आवश्यक निर्देश एवं सुझाव

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर में चल रहे विकास कार्यो एवं मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिये। बैठक में बिजली बिल, पानी टंकी निर्माण, पाईप लाइन संधारण, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, स्वच्छ सर्वेक्षण, तालाब सफाई, निर्माण कार्य, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सिवरेज निर्माण एवं लंबित शिकायतों का निराकरण जैसे विषय प्रमुख बिन्दु थे।
निगम आयुक्त बैठक की शुरूवात विद्युत आडिट के संबंध में किए गए कार्य से किये । विद्युत कनेक्शन के संबंध में सही ऑडिट हो जिससे विद्युत बिल का अतिरिक्त भार को काम किया जा सके। कार्यालय अवधि के लिए शासकीय नंबर का उपयोग अनिवार्य किया जाना है। शहर में चल रहे पानी टंकी का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराना है, जिससे नागरिको को पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जा सके। वार्डो के लिकेज पाईप लाईन का चिन्हांकित कर शीध्र उसका संधारण कराया जाना है, जिससे पानी की बर्बादी रोकी जा सके। सड़को पर लगे लाईटो का चालू कराना है, बंद लाईट का संधारण कर उसके जगह नया लाईट लगाया जाना है और उद्यानों में पौघो की पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था मुहैया कराना अति आवश्यक है, जिससे पर्यावरण को हरा-भरा एवं प्रदुषण मुक्त बनाया जा सके। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, नालियों, तालाबों, मोहल्लो एवं बाजारों का प्रतिदिन सफाई को प्राथमिकता देना है। आगामी 1 मई से सुशासन तिहार प्रारंभ होगा, जिसमें आम नागरिक अपने समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
बैठक के दौरान आयुक्त ने कहा कि शहर में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए करना है। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता युक्त एवं समय पर पूर्ण कराया जावे, जिससे नागरिको को मिलने वाली सुविधा प्रदान की जा सके। बरसात से पूर्व रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अधिक से अधिक निर्माण कराया जाना है, जिससे वर्षा जल का संरक्षण किया जा सके और गिरते भू-जल स्तर को सुधारा जा सके। चल रहे सिवरेज लाईन का कार्य जल्द पूरा कराना है। साथ ही नागरिको से मिलने वाली शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाए। शहर के वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करना है, जिससे वार्ड की समस्या में सुधार हो सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, वेशराम सिंहा, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, डी एस कोसरिया, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, संजय वर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, सुनील जैन, अरविन्द शर्मा, अनिल सिंह, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, सहायक अभियंता गण, उप अभियंता गण, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts