छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता और 16 वर्षीय बेटे की मौत; टक्कर मारकर चालक फरार

जशपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली. बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे माता-पिता और बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर बगीचा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को हुई. परिवार बाइक पर सवार होकर सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे. इस बीच अज्ञात वाहन काल बनकर दौड़ा. मैनी चौक के पास उनसे बाइक को टक्कर मार दी. तीनों सड़क पर बुरी तरह जा गिरे. हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. लापरवाह वाहन चालक ने घटना के बाद घायलों की मदद के बजाए उन्हें तड़तपते हुए मरने के लिए छोड़कर फरार हो गया।
राहगिरों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव का पंचनामा के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इससे प्रथम दृश्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रहा है. मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. वहीँ अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
मृतकों के नाम
सभी मृतक कोटवार गांव के निवासी थे।

  • नईहरसाय (52 वर्ष)
  • पत्नी शांति बाई (48 वर्ष)
  • पुत्र बिरहसनन (16 वर्ष)

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts